किसी नज़र को तेरा इंतज़ार लिरिक्स किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है-2 कहाँ हो तुम कि ये दिल बेक़रार आज भी है किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है वो वादियाँ वो फ़ज़ायें कि हम मिले थे जहाँ-2 मेरी वफ़ा का वहीं पर मज़ार आज भी है किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है न जाने देख के क्यों उनको ये हुआ एहसास-2 कि मेरे दिल पे उन्हें इख़्तियार आज भी है किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है वो प्यार जिस के लिये हमने छोड़ दी दुनिया-2 वफ़ा की राह पे घायल वो प्यार आज भी है वो प्यार जिस के लिये हमने छोड़ दी दुनिया यकीं नहीं है मगर आज भी ये लगता है-2 मेरी तलाश में शायद बहार आज भी है किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है न पूछ कितने मोहब्बत के ज़ख़्म खाये हैं-2 कि जिन को सोच के दिल सोग़वार आज भी है वो प्यार जिस के लिये हमने छोड़ दी दुनिया वफ़ा की राह पे घायल वो प्यार आज भी है किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है कहाँ हो तुम कि ये दिल बेक़रार आज भी है किसी नज़र को तेरा इंतज़ार आज भी है Read more